हनुमानगढ़: टाउन नगर परिषद द्वारा संचालित अस्पताल में मरीजों को एक्सपायरी दवा देने का मामला, जांच दल ने खंगाला रिकॉर्ड
टाउन स्थित नगरपरिषद द्वारा संचालित अस्पताल में मरीजों को एक्सपायरी दवाएं देने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर के निर्देश पर जिला परिषद सीईओ और कोषाधिकारी नेतृत्व में एक विशेष जांच दल ने अस्पताल का दौरा किया। जांच दल ने अस्पताल रिकॉर्ड जांचने के साथ ही मौके पर मौजूद स्टाफ से पूछताछ कर संबंधित कागजातों की गहनता से जांच की।