हनुमानगढ़: जंक्शन के वार्ड नंबर 14 में सीवरेज निर्माण कंपनी की लापरवाही से परेशान नागरिक, अन्य जगह बन रही सड़क को बीच में रुकवाया
सीवरेज निर्माण कंपनी की लापरवाही से परेशान हनुमानगढ़ जंक्शन के नागरिक लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को हनुमानगढ़ जंक्शन के वार्ड 14 के नागरिकों ने सीवरेज निर्माण कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया और तीन महीनों से खोदी गई सड़क को बनाने की मांग की। इस दौरान नागरिकों ने कहा कि सीवरेज डालने के लिए 2 मई को सड़क खोदी गई थी ।