मौजमाबाद: जयपुर ग्रामीण की जोबनेर पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में 24 घंटे में दो आरोपियों को पकड़ा
जयपुर ग्रामीण की जोबनेर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का 24 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। वहीं थाना प्रभारी हनुमान साहय ने बताया कि पुलिस ने आरोपी राधाकिशन और नानूराम उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया गया।