अशोक नगर: भीषण गर्मी से जिला चिकित्सालय में मरीज और अटेंडर परेशान, घर से पंखे लाने को मजबूर, अस्पताल प्रबंधन बेखबर
अशोकनगर जिला चिकित्सालय में लगातार अव्यवस्थाएं सामने आती रहती हैं। अशोकनगर का अस्पताल लगातार अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चाओं में बना रहता है।अस्पताल में स्वास्थ सुविधाओं के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जाते है लेकिन सुविधाओं के नाम पर मरीज के लिए कुछ भी नहीं है। इसी तरह जब मंगलवार को शाम 7 बजे वहां की व्यवस्थाएं देखी गई तो यहां भर्ती मरीज अपने घर से पंखे लाते हैं।