कांके: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने जनजातीय गौरव दिवस की जानकारी दी
Kanke, Ranchi | Nov 12, 2025 बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बुधवार दोपहर करीब एक बजे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जनजातीय गौरव दिवस की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश बीजेपी 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी। उन्होंने कहा प्रदेश बीजेपी जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।