जहानाबाद: लोदीपुर CNG स्टेशन पर ऑटो चालकों का हंगामा, घंटों इंतज़ार के बाद भी गैस नहीं मिली, लगाए गंभीर आरोप
जहानाबाद के लोदीपुर स्थित सीएनजी स्टेशन पर ऑटो चालकों ने जमकर हंगामा किया। चालकों का आरोप था कि वे घंटों से लाइन में खड़े थे, लेकिन कर्मियों ने मशीन खराब होने की बात कहकर सीएनजी देने से मना कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि मीडिया के पहुंचते ही मशीन दोबारा चालू कर दी गई। वहीं स्टेशन प्रबंधन ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया।