(यातायात थाना)
भोजपुर पुलिस की अपील: नाबालिगों द्वारा कमर्शियल वाहन चलाने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध।
पुलिस अधीक्षक, भोजपुर के निर्देशानुसार एवं पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), भोजपुर के नेतृत्व में जिले में सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 23 अगस्त 2026 से एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत नाबालिगों द्वारा टोटो, ऑटो और अन्य कमर्शियल वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
Arrah, Bhojpur | Aug 22, 2026