लंबे इंतजार के बाद पालोजोरी प्रखंड को स्थायी विभागीय आपूर्ति पदाधिकारी मिल गया है। राहुल कुमार यादव ने नए आपूर्ति पदाधिकारी के रूप में अपना योगदान दे दिया है। गौरतलब है कि साल 2016 में राजेंद्र वर्मा के जाने के बाद से यह पद खाली था और दूसरे विभागों के अधिकारी प्रभार के तौर पर काम देख रहे थे।