प्रतापगढ़: राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने पंडावा में 33/11 केवी जीएसएस का उद्घाटन किया, उपभोक्ताओं को मिलेगी बेहतर विद्युत आपूर्ति
जिले की सुहागपुरा तहसील की ग्राम पंचायत दतियार के पंडावा गांव में मंगलवार को एक नए 33/11 केवी जीएसएस का भव्य उद्घाटन किया गया। इस नए सब-स्टेशन का उद्घाटन राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा और अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता नारायण सिंह राठौड़ ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस नए जीएसएस के शुरू होने स