सरीला: चिकासी थाना क्षेत्र के गांव में 15 वर्षीय किशोरी प्रेमी के साथ फरार, मुकदमा हुआ दर्ज
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय एक नाबालिक किशोरी अपने प्रेमी के साथ लापता हो गई। वहीं लापता हुई नाबालिक किशोरी के पिता ने औरैया जनपद के दिबियापुर थाना क्षेत्र के अरयारी गांव के निवासी एक युवक पर पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए चिकसी थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।