दादरी: नॉलेज पार्क पुलिस ने 600 ग्राम ड्रग्स के साथ चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को गुर्जरपुर रेलवे अंडरपास के पास स्थित एक कच्चे रास्ते के पास से चार ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 600 ग्राम अवैध ड्रग्स बरामद की गई है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी ड्रग्स के सौदे की फिराक में नॉलेज पार्क आए थे।