दादरी: बिसरख थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय महिला ने 14वीं मंजिल से कूदकर दी जान
मंगलवार दोपहर तकरीबन 2:15 मिनट पर घटना से संबंधित सूचना प्राप्त हुई कि बिसरख थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय महिला 14वीं मंजिल से कूदकर दी जान, स्प्रिंग मेडोज सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने 14वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। करीब 60 वर्षीय मृतक महिला का नाम ज्ञानकी कुमारी है। उसने अपने फ्लैट की बालकनी से कूदकर इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया !!