पटना ग्रामीण: भारतीयों को हथकड़ी लगाकर भेजने पर अखिलेश सिंह ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
अमेरिका से डिपोर्ट किये गये भारतीयों को एक बार फिर से हाथों में हथकड़ियां और पैरों में बेड़ियां लगाकर भारत तक लाया गया है। अब इस मुद्दे पर रविवार की दोपहर 12:00 बजे एयरपोर्ट पर कांग्रेस पर प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने केंद्र सरकार और पीएम की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि 56 इंच वाले क्यों भीगी बिल्ली बने हुए हैं।