पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन पर कुंभ जाने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ी, रेलवे ने स्थानीय पुलिस से मांगा सहयोग
पटना जंक्शन पर कुंभ जाने के लिए अचानक यात्रियों की भीड़ उमड़ गई है। रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ है। रविवार की शाम 5:00 बजे स्टेशन पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ देखी गई। दिल्ली जैसा हादसा नहीं हो इसको ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा स्थानीय पुलिस की सहयोग भी मांगी गई है। कोतवाली और अन्य आसपास की थाने की पुलिस रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था देख