भीलवाड़ा: बेटी ने भरी सफलता की उड़ान, लखपति दीदी प्रेम देवी की प्रेरणादायक कहानी, स्वयं सहायता समूह से जुड़कर बदली आर्थिक स्थिति
भीलवाड़ा। ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने के लिए संचालित सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर ग्राम निम्बाहेड़ा खुर्द, बनेड़ा ब्लॉक की प्रेम देवी पत्नी पन्ना लाल गुर्जर आज ‘लखपति दीदी’ बनकर उभरी हैं। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से मिली वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।