भीलवाड़ा: भीलवाड़ा के 83 नर्सिंग कर्मियों के पद समाप्त, RNU ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
राजस्थान नर्सेज यूनियन जिला शाखा भीलवाड़ा ने मेडिकल कॉलेज में विलोपित (समाप्त) किए गए नर्सेज के पदों को लेकर शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है। सौंपे ज्ञापन में यूनियन ने मांग की है कि प्रभावित हो रहे सभी 83 नर्सिंग कर्मियों को उनके गृह जिले भीलवाड़ा में ही अन्य रिक्त पदों पर समायोजित किया जाए।