श्रीडूंगरगढ़: डेलवा गांव में विद्यार्थियों के विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर शिक्षकों की नियुक्ति का दिया आश्वासन
श्रीडूंगरगढ क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को डेलवां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगाकर करीब चार घंटे तक प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की। सूचना पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज वीर पूनियां मौके पर