बांसगांव: बेलीपार थाने के सामने आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, पति-पत्नी गंभीर घायल, पत्नी की हालत नाजुक, आरोपी हुआ गिरफ्तार
गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर महावीर छपरा चौराहे स्थित बेलीपार थाने के ठीक सामने बुधवार दोपहर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, बेलीपार क्षेत्र के महाडी निवासी राधेश्याम अपनी पत्नी सैल कुमारी के साथ बाइक से गोरखपुर से घर लौट रहे थे।