गोरखपुर: कूटरचित दस्तावेज के आधार पर धोखाधड़ी करने के आरोप में एक वांछित अभियुक्त को कोतवाली पुलिस ने इस्माइलपुर से किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने इस्माइलपुर के रहने वाले मोहम्मद लाडले को धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेज के आधार पर मोटरसाइकिल स्प्लेंडर को गलत दस्तावेज के आधार पर अपने नाम ट्रांसफर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वादी के तहरीर पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था यह मुकदमा 2023 में ही दर्ज था, आज इस अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।