गोरखपुर: निर्वाचन आयोग की cvigil ऐप पर जिले की जनता सीधे दर्ज कर सकती है शिकायत, 100 मिनट में होगी कार्रवाई
लोकसभा चुनाव को पारदर्शी तरीके से करने के लिए निर्वाचन आयोग ने cvisil एप बनाया है। जिसमें वीडियो फोटो और ऑडियो के जरिए से आम जनता शिकायत दर्ज कर सकती है। शिकायत दर्ज होने के 100 मिनट के भीतर मामले का निस्तारण किया जाएगा। जिले में अभी तक 110 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से 71 फर्जी मिली है। जिले में एप के प्रभारी एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता को बनाया गया।