गोरखपुर: कैंट थाना पुलिस ने धोखाधड़ी, चोरी व लूट करने वाले दो गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत की कार्रवाई, सीओ कैंट ने दी जानकारी
कैंट थाना पुलिस ने दो गैंग पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है जिसमें एक गैंग जो की कूटरचित दस्तावेज के आधार पर जमीन की धोखाधड़ी करता है। जिसके सरगना का नाम अक्षय कुमार मिश्रा और उसका साथी अजय कुमार श्रीवास्तव है वही दूसरा गैंग जो गिरोह बनाकर चोरी व लूट किया करता है। इनके चार सदस्यों के ऊपर कैंट पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।