गोरखपुर: खोराबार थाना क्षेत्र के बिंदटोलिया में एक बार फिर देसी शराब के कारोबारी हुए सक्रिय, स्थानीय लोगों में आक्रोश
खोराबार के बिंदटोलिया गांव में युवाओं ने एक घर से देसी शराब बनाने वालों को पकड़कर खोराबार पुलिस के सुपुर्द किया। यहां पूर्व में भी देसी शराब के अड्डों को युवाओं द्वारा बंद करवा दिया गया था। बीते कुछ दिनों से 8 से 10 लोगों ने फिर से शराब बनाना शुरू कर दिया जिसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई।