गोरखपुर: तिवारीपुर पुलिस ने छात्र की पिटाई के मामले में NS चिल्ड्रन एकेडमी की शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज
तिवारीपुर इलाके के माधोपुर स्थित NS चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में डायरी ना होने पर एक छात्र की पिटाई के मामले में तिवारीपुर पुलिस ने अज्ञात शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक पिटाई से छात्र की तीन उंगलियां की हड्डियां टूट गई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।