गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया नगर निगम के मेयर ने फल्गु तट पर पितरों की मोक्ष के लिए किया जल तर्पण
धार्मिक नगरी गयाजी में बुधवार की सुबह 8 बजे विष्णुपद मंदिर देवघाट स्थित गया नगर निगम के मेयर विरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान ने अंततः सलिला फल्गु में अपने पूर्वजों की मुक्ति की कामना को लेकर जल तर्पण किया। इस दौरान उन्होंने गरीब लोगों को भोजन भी कराया और दान भी किया। तर्पण का विधि विधान पुरोहित ने किया।