आज श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर अरेराज स्थित प्रसिद्ध बाबा सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में विभिन्न स्थानों से आए लाखों श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने सुव्यवस्थित तरीके से पवित्र जलाभिषेक किया।
इस वर्ष श्रावणी मेले के सफल संचालन और अप्रत्याशित भीड़ को नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधा के लिए निम्नलिखित मुख्य व्यवस्थाएं प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की गई हैं यथा सीसीटीवी से निगरानी, मुफ्त पार्किंग सुविधा, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अनुमंडल प्रशासन द्वारा अरेराज क्षेत्र के सभी पार्किंग स्थलों को पूरी तरह निःशुल्क घोषित किया गया है। भीड़ के अत्यधिक दबाव को नियंत्रित करने के लिए मंदिर के प्रवेश द्वार पर मजबूत लोहे की बैरिकेडिंग की गई है ताकि सभी श्रद्धालु भी बिना किसी कठिनाई के दर्शन कर सकें। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी संवेदनशील स्थानों पर तीन पालियों में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar