उप विकास आयुक्त, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी डॉ प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में मनरेगा योजना की समीक्षात्मक बैठक कल दिनांक 01.08.2026 को समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में देर संध्या संपन्न हुई। बैठक में निदेशक, एन०ई०पी० डॉ कुंदन कुमार ,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) श्री राजेश कुमार,सहायक अभियन्ता (मनरेगा), कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), कनीय अभियन्ता एवं पंचायत तकनीकी सहायक उपस्थित थे।
मानव दिवस सृजन समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिला स्तर पर 76.56 प्रतिशत की उपलब्धि है, जबकि राज्य स्तर पर 155.29 प्रतिशत की उपलब्धि है। कुछ प्रखण्डों की उपलब्धि निराशाजनक पायी गई, जिसमें संग्रामपुर प्रखण्ड में 42.23 प्रतिशत, पहाड़पुर प्रखण्ड में 48.02 प्रतिशत, बनकटवा प्रखण्ड में 51.17 प्रतिशत, अरेराज प्रखण्ड में 54.33 प्रतिशत, मेहसी प्रखण्ड में 56.34 प्रतिशत, कोटवा प्रखण्ड में 59.66 प्रतिशत एवं पताही प्रखण्ड में 61.26 प्रतिशत है। सभी संबंधित कार्यक्रम पदाधिकारियों को कम से कम 75 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त करने का निदेश दिया गया।
पी०एम०ए०वाई०जी० अभिसरण की समीक्षा के में पाया गया कि जिला स्तर पर कुल 20320 योजनाओं में से 3339 योजनाओं में एम०आर० निर्गत कर 16.48 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की गई है, जिसमें कुछ प्रखण्डों की उपलब्धि असंतोषजनक है, जो इस प्रकार है:- संग्रामपुर प्रखण्ड में 2.08, चकिया प्रखण्ड में 3. 35, पीपराकोठी प्रखण्ड में 3.94 प्रतिशत, रामगढ़वा प्रखंड में 9.74 प्रतिशत, कोटवा प्रखण्ड में 10.19 प्रतिशत, छौड़ादानों प्रखण्ड में 10.28 प्रतिशत, चिरैया प्रखण्ड मे 10.65 प्रतिशत, ढाका प्रखण्ड में 10.89 प्रतिशत एवं घोड़ासहन प्रखण्ड में 11.08 प्रतिशत की उपलब्धि है। सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को पी०एम०ए०वाई०जी० अभिसरण में एक सप्ताह के अन्दर अपेक्षित प्रगति प्राप्त करने का निदेश दिया गया।
ई०-के०वाई०सी० समीक्षा के में पाया गया कि जिले में कुल 4,46,783 सक्रिय मजदूरों में से 3,90,464 मजूदरों का ई०-के०वाई०सी० कर जिला स्तर पर 87.43 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की गई है। कुल 56,148 ई०-के०वाई०सी० हेतु लंबित है। सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अन्दर शत-प्रतिशत सक्रिय मजदूरों का ई० के०वाई०सी० कराने का निदेश दिया गया।
जियो टैगिंग समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जियो टैगिंग में जिला स्तर पर प्रथम फेज में 09 मामले, द्वितीय फेज में 1437 एवं तृतीय फेज में 2124 मामले लंबित है, जिसमें तृतीय फेज में सबसे अधिक मामले कल्याणपुर प्रखण्ड में 190, पकड़ीदयाल प्रखण्ड में 189, रामगढ़वा प्रखण्ड में 183, बनकटवा प्रखण्ड में 167, केसरिया प्रखण्ड में 164, पहाड़पुर प्रखण्ड में 148, घोड़ासहन प्रखण्ड में 130 एवं चिरैया प्रखण्ड में 91 मामले लंबित है। सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अन्दर तीनों फेज के सभी लंबित मामले का निष्पादन कराने का निदेश दिया गया।
समीक्षा में पाया गया कि मनरेगा के तहत कुल 43426 योजनाएँ प्रारंभ की गई, जिसमें 2713 योजनाएँ पूर्ण कर 6.25 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त की गई है। सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को कार्य योजना बनाते हुए कम से कम 90 प्रतिशत अपूर्ण योजनाओं को पूर्ण कराने का निदेश दिया गया।
वृक्षारोपण योजना योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष-2026-27 के लिए जिला स्तर पर 950400 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें मात्र 20.79 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की गई है। सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अन्दर निर्धारित लक्ष्य के अनुसार योजना प्रारंभ करने का निदेश दिया गया।
जल-जीवन-हरियाली योजनान्तर्गत जिन अवयवों में उपलब्धि कम है, उसमें सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि 2 दिनों के अंदर लंबित मामलों का JJH Portal पर प्रविष्टि कराते हुए निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar