रामगढ़: रामगढ़ के डाटम गांव में जहरीले सांप के डसने से किशोरी की मौत, परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ले गए शव
Ramgarh, Palamu | Aug 15, 2026 रामगढ़ थाना क्षेत्र के डाटम गांव में शुक्रवार रात जहरीले सांप के डसने से एक किशोरी की मौत हो गई। घटना के बाद किशोरी का इलाज कराने की बजाय परिजन झाड़ फूंक करने के लिए चैनपुर के बोकेया गांव ले गए। यहां जब उसकी स्थिति बिगड़ गई तो उसे इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। यहां उसे मृतक घोषित कर दिया गया।