कासगंज: बहारपुर गाँव की 3 साल की मासूम बच्ची का शव खेत में मिला, राज्य महिला आयोग की सदस्य ने पीड़ितों से की मुलाक़ात
कासगंज जनपद के ग्राम बहारपुर में लापता मासूम बालिका का शव खेत में मिलने से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने पर उत्तरप्रदेश राज्य महिला आयोग् की सदस्य रेनू गौड़ ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने परिवार को हर संभव न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।