बरेली: हरूनगला में चरस की मंडी सजाने पहुंचा तस्कर धरा गया, 477 ग्राम चरस बरामद
बरेली के बारादरी थाना पुलिस ने हरूनगला स्थित एफसीआई गोदाम के पास से 477 ग्राम अवैध चरस के साथ शाहजहांपुर निवासी अमन सक्सेना को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी राहगीरों को चरस बेचकर कमाई करता था। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तारी की गई। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।