सादाबाद: करकौली में घर में काम कर रही महिला को सांप ने काटा, हालत गंभीर, परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल
करकौली निवासी शारदा देवी पत्नी राजेंद्र सिंह अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान झाड़ियों से निकले एक सांप ने उनके हाथ पर काट लिया। महिला की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को आगे के इलाज और निगरानी के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिय