नवाबगंज: पुलिस लाइन सभागार में 15 लाख के 73 मोबाइल फोन बरामद होने की दी गई जानकारी
बाराबंकी पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत 73 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन फोनों की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। बरामदगी के लिए सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल का उपयोग किया गया। तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग के माध्यम से इन फोनों का पता लगाया गया।पुलिस लाइन स्थित सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।