हुसैनगंज: हुसैनगंज थाना में भूमि विवाद के 5 मामलों में से 2 का निष्पादन, 3 पर नोटिस जारी
हुसैनगंज थाना परिसर में सीओ दिव्य प्रकाश व थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव की अध्यक्षता में शनिवार की संध्या 5 बजे भूमि विवाद से संबंधित जनता दरबार में फरियादियों की फरियाद सुनी गई। इस सबंध में सीओ ने बताया कि कुल 5 मामलें आये हुए थे। जिसमें 2 का निष्पादन कर दिया गया है। 3 मामले पर नोटिस जारी की गई।