गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: अपार्टमेंट निर्माण के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, विकास कुमार के खिलाफ पीड़ित ने प्रशासन से लगाई गुहार
गया शहर के गौड़िया मठ निवासी अमित कुमार ने विकास कुमार पर अपार्टमेंट निर्माण में निवेश के नाम पर 40 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। अमित कुमार ने मंगलवार की शाम 4 बजे बताया कि गजाधर टॉवर अपार्टमेंट निर्माण प्रोजेक्ट में निवेश के लिए विकास कुमार ने उन्हें 40 प्रतिशत मुनाफा और एक फ्लैट देने का वादा किया था।