गाज़ीपुर: गाजीपुर में भोजपुरी फिल्म 'कवन कसूर' का भव्य प्रीमियर, CMD उपेन्द्र राय ने लेखक-निर्देशक राधेश्याम राय की सराहना की
गाजीपुर में भोजपुरी फिल्म 'कवन कसूर' का भव्य प्रीमियर एक निजी होटल में आयोजित किया गया, जहां फिल्म को दर्शकों का शानदार प्रतिसाद मिला। फिल्म के प्रदर्शन के बाद दर्शकों ने इसकी कहानी, प्रस्तुति और संगीत की जमकर सराहना करते हुए इसे लंबे समय बाद आई एक सार्थक भोजपुरी फिल्म बताया।