अनाज मंडी बापौली में विधायक मनमोहन सिंह भडाना ने किसानों के साथ सीधा संवाद किया और धान की खरीद के बारे में जानकारी ली किसानों ने बताया कि सरकारी खरीद ना होने के कारण उन्हें परेशानी हो रही है विधायक ने तुरंत खरीद एजेंसी के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए और कहा कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए मंडी में धान का एक-एक दाना खरीदा जाना चाहिए