20 महीने से वेतन नहीं मिला, बच्चों की पढ़ाई पर भी संकट!
गाजियाबाद जल निगम कार्यालय में अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ धरने पर बैठे मोदीनगर के अमराला निवासी मनवीर काला।
मनवीर काला का कहना है कि उन्हें पिछले 20 महीने से वेतन नहीं मिला है। आर्थिक तंगी के चलते उनके बच्चे की पिछले डेढ़ साल से स्कूल फीस भी जमा नहीं हो पाई है।
पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने अपनी समस्या को लेकर हर जगह शिकायत की, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार उन्हें अपने बच्चों के साथ कार्यालय में धरने पर बैठना पड़ा।
सवाल यह है कि आखिर 20 महीने से वेतन क्यों रोका गया है? जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे और इस परिवार को कब न्याय मिलेगा?
#manvir #gaziabad #salary #breaking_news #protest
Baraut, Bagpat | Nov 14, 2026