सौदागर कोठी के पास स्थित एक गुमटी का हुक उखाड़ कर चोरों ने गुमटी में रखें सामान की चोरी कर लिया है। इस संबंध में गुमटी मालिक नोहटा निवासी अजीत कुमार ने फतुहा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया है। शिकायत में बताया है कि चोरों ने गुमटी में रखे चॉकलेट, बिस्किट, चिप्स, दालमोट आदि सामान की चोरी कर लिया है। पुलिस शिकायत के आलोक में मामले की छानबीन करने में जुटी है।