इसुआपुर: साहवा में शराब की छापेमारी करने गई पुलिस को देखकर कारोबारी हुआ फरार, पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा
Ishupur, Saran | Apr 6, 2024 शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने वहां के परमेश्वर मांझी का पुत्र दशरथ मांझी को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सहवां गांव में छापेमारी कर परमेश्वर मांझीं के घर से 5 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की है। वहीं धंधे में शामिल उनके पुत्र दशरथ मांझी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।