इसुआपुर: इसुआपुर पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ तीन शातिर को पकड़ा, पकड़े गए शातिर को भेजा गया जेल।
Ishupur, Saran | Apr 4, 2024 गुरुवार को जानकारी के अनुसार इसुआपुर पुलिस की सक्रियता से चोरी की मोबाइल के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए चोरों में सीवान जिले के बसंतपुर गांव के दीप नारायण सिंह के पुत्र रवि कुमार सिंह, शामपुर बसंतपुर के अनिल पांडेय के पुत्र रोहित कुमार व इसुआपुर थाना क्षेत्र के गम्हरियां गांव के सुरजन मांझी के पुत्र रंजीत मांझी हैं।