इसुआपुर: इसुआपुर समेत जिला के विभिन्न डाकघरो में तकनीकी कारणों से वित्तीय लेनदेन का काम हुआ ठप्प।
Ishupur, Saran | Apr 4, 2024 बुधवार को कार्यालय खुलने के बाद तकनीकी कारणों से बचत बैंक का काम बंद रहा। इसे लेकर इसुआपुर तथा आसपास के कई डाकघर में ग्राहकों को बिना काम काराये वापस लौटना पड़ा। डाकघर के ग्राहक अपना आवर्ती जमा बचत बैंक जमा करने डाकघर पहुंचे थे। डाक कर्मियों ने बताया कि तकनीकी कारण से कार्य बाधित है बहुत जल्द इसे ठीक कर लिया जाएगा।