पटियाली: पटियाली कस्बा स्थित नगला खिन्नी के पास ट्रैक्टर और कार में आमने-सामने की भिड़ंत, कार हुई क्षतिग्रस्त
पटियाली कस्बा के नगला खिन्नी के पास शुक्रवार रात ट्रैक्टर और कार में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार (UP 82 BT 0640) बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार धुमरी से पटियाली आ रही थी, जबकि ट्रैक्टर दरियावगंज की ओर जा रहा था। टक्कर के बाद अफरा-तफरी मच गई और चालक आपस में विवाद करने लगे। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।