औषधि निरीक्षक डॉ आकांक्षा गरुड ने मेडिकल स्टोरों का किया औचक निरीक्षण
चार फर्मों को नोटिस, एक का लाइसेंस निरस्त
नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन भोपाल (म.प्र.), कलेक्टर भिण्ड एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड के निर्देशानुसार औषधि निरीक्षक डॉ आकांक्षा गरुड़ द्वारा भिण्ड स्थित देव मेडिकल स्टोर, बी.एम.एच फार्मेसी, ओझा मेडिकल स्टोर, सिंघई मेडिकल स्टोर एवं देव मेडिकल एजेंसी, तथा गोहद तहसील क्षेत्र में स्थित साक्षी मेडिकल स्टोर, राठौर मेडिकल स्टोर, राज मेडिकल स्टोर, नारायण मेडिकल स्टोर, गुरु कृपा मेडिकल स्टोर सहित दर्जन भर मेडिकल स्टोरों की सघन जाँच कर लाइसेंस चेक किए गये एवं फार्मसिस्ट की जानकारी ली गयी।
निरीक्षण के दौरान बी.एम.एच फार्मेसी पर रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट नहीं उपस्थित पाए गए, जिस सम्बन्ध में उनको नोटिस जारी किया गया है। देव मेडिकल एजेंसी, सौरभ ट्रेडर्स एवं स्वागत ट्रेडर्स दुकान को दवाओं की खरीदी बिक्री की जानकारी तीन दिवस के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। समयावधि में जानकारी नहीं प्रस्तुत करने पर नियमानुसार आगामी कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी। निरीक्षण के दौरान औषधियों की गुणवत्ता की जांच करने के लिए पाँच सैंपल लिए जाकर भोपाल स्थित औषधि प्रयोगशाला भेजे गए। साथ ही अनमोल मेडिकल एजेंसी मौ के लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है।
निरीक्षण के दौरान उचित स्थान पर लाइसेंस का प्रदर्शन, दुकानों पर फार्मसिस्ट की उपलब्धता, दुकानों की साफ-सफाई, एक्सपाइरी दवाओं के लिए उचित व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर, फ्रिज में संधारित की जाने वाली औषधियों का रख रखाव, बिना पंजीकृत चिकित्सक के पर्चे के शेड्यूल औषधियों का विक्रय नहीं किए जाने एवं औषधियों के क्रय विक्रय अभिलेख का संधारण नियमानुसार रखने संबंधी दिशा निर्देश दिए। अन्यथा की दशा में नियमानुसार कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी जिसके लिए सम्बंधित फर्म स्वयं जिम्मेदार होगी।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind
Bhind, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026