ललितपुर: आगामी 9मार्च2024 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु न्यायाधीश ने दी जानकारी
आगामी 9 मार्च 2024 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु जनपद न्यायाधीश चंद्रोदय कुमार द्वारा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन जनपद की समस्त तहसीलों में लोक अदालत के आयोजन के संबंध में लोगों को जागरूक करेगा। जिला जज चंद्रोदय कुमार ने लोगों से अधिक से अधिक वादों के निस्तारण की अपील।