थाना पिपराईच क्षेत्रान्तर्गत 10 नवंबर 2026 को रात्रि लगभग 9 बजे मूर्ति विसर्जन के दौरान पुरानी रंजिश के कारण गढ़वा क्रासिंग के पास कुछ युवकों ने एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल करदिया,जिसमें बीच-बचाव के दौरान एक अन्य व्यक्ति को भी हाथ में चोट लगी थी,पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए घायलों के अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर चिकित्सकों ने घायलों के हालत खतरे से बाहर बताई । इस संबंध में पीड़ित पक्ष से प्राप्त तहरीर के थाना पिपराईच पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अभियुक्त 1.सचिन चौधरी व 2. राज चौधरी को गिरफ्तार किया गया व 02 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक उत्तरी द्वारा दी गयी वीडियो बाइट
#Gorakhpurpolice
#Thanapipraich
#SNewsliveGorakhpur