काको: हाजीपुर के पास चमरूआ बीघा निवासी बाइक सवार युवक बुलेट की टक्कर से गंभीर घायल, पीएमसीएच रेफर
जहानाबाद। मोदनगंज थाना क्षेत्र के चमारुआ बीघा निवासी ब्रजेश कुमार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि वह बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान बरबट्ट मोड़, हाजीपुर के पास एक तेज रफ्तार बुलेट ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में ब्रजेश कुमार बुरी तरह जख्मी हो गए।