हमीरपुर: सुमेरपुर थाना क्षेत्र में हुड़दंगियों पर हुई शांति भंग की कार्रवाई
सुमेरपुर थाना क्षेत्र में होली पर्व पर हुड़दंग मचाने वाले पांच लोगों पर पुलिस ने शांति भंग की कार्यवाही की है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि बांक निवासी वीरेंद्र उर्फ बउआ व गयाप्रसाद, विदोखर पुरई निवासी देवेंद्र सिंह, पंधरी निवासी जितेंद्र व कस्बे के धर्मेश्वर बाबा निवासी पुष्पेंद्र सिंह को हुड़दंग मचाने पर डायल 112 ने थाने के सुपुर्द किया था।