हमीरपुर: चंद्रपुरवा गेट के पास बाइक में कार ने मारी टक्कर, बाइक चालक हुआ गंभीर घायल
सुमेरपुर कस्बे से गांव इटरा जा रहे बाइक सवार को कार ने हाइवे-34 पर चंद्रपुरवा गेट के पास टक्कर मार दी। बाइक चालक गंभीर घायल हो गया और कार चालक कार खड़ी कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची फैक्ट्री एरिया पुलिस ने घायल को उपचार हेतु PHC भेजा और वहां से उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया।