हमीरपुर: कुण्डौरा में परंपरा के तहत होली में महिलाओं ने निकाली फाग
सुमेरपुर क्षेत्र के कुंडौरा गांव की महिलाओं की होली में फाग गीतों के साथ पूरी उत्साह एवं उमंग के साथ फाग निकाली गई। जिसमें सास बहुएं एवं बेटियां ढोलक व मजीरा की थाप पर जमकर थिरकी और महिलाओं ने अपनी फाग निकालकर परंपरा को कायम रखा। कुण्डौरा गांव में महिलाओं ने मंगलवार को अपनी फाग निकालकर परंपरा को कायम रखा हैं।