हमीरपुर: मनकी चौराहे से 40 पौवा देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
कुरारा थाना क्षेत्र के मनकी चौराहे पर एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से 40 पौवा देसी शराब नाजायज बरामद किए गए। जिस पर उसे गिरफ्तार किया गया। उपनिरीक्षक पंधारी सरोज ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान चन्द्रभान पुत्र मुंशीलाल ग्राम मनकी कला थाना कुरारा की तलाशी से उसकेहाथ में लिये थैला से 40 क्वार्टर देशी शराब बरामद की गयी।