हमीरपुर: जरिया पुलिस ने उमरिया गांव में छापा मारकर अवैध शराब बनाने की भट्टी का भंडाफोड़ कर एक को गिरफ्तार किया
थाना जरिया पुलिस ने उमरिया गांव में छापा मारकर अवैध शराब बनाने की भट्टी का भंडाफोड़ कर एक अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति को शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया है मौके से 30 लीटर अवैध शराब, शराब बनाने वाले उपकरण एवं डेढ़ कुंतल लहन बरामद किया है लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है।